Mojo36Mojo36
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Mojo36Mojo36
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

By @dmin 17/05/2024
Share

दुर्ग जिले के बोड़ेगांव में इन दिनों डायरिया का कहर है। दो दिनों के भीतर यहां 47 मरीज सामने आ चुके है। इनमें से गंभीर रूप से बीमार 3 मरीजों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। तो वही अन्य मरीज को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में घर पर ही रखा गया है। 6 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है,डायरिया फैलने की सूचना मिलने पर डॉक्टर एसके मेश्राम, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉक्टर सीबीएस बंजारे, रितीका मसीह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, राजेंद्र वर्मा टीम के अन्य सदस्यों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड निकुम के मुताबिक 14 व 15 मई को ग्राम बोड़ेगांव के वार्ड 11 में 40 उल्टी दस्त प्रकरण पाया गया। अच्छे नए मरीज मिलने से मरीजों की संख्या 46 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के काम्बेट टीम व मितानिन ने क्षेत्र का सर्वे किया है। मितानिनों व स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रभावित क्षेत्र में सतत् निगरानी किए जाने निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य अमले ने क्षेत्र का 50 घरों का भ्रमण किया जा चुका है। लोगों को 50 ओआरएस पैकेट, 700 जिंक, 250 मैट्रोनिडाजोल, 200 क्लोरिन टेबलेट बांटा गया है। आपको बता दे की गांव में पेयजल की पाइप लाइन नाली में बिछी है। नाली की गंदगी लिकेज से पेयजल के लिए बिछे पाइप में प्रवेश कर रही है। वही पानी लोग पी रहे हैं।वहीं सीएमएचओ जेपी मेश्राम ने कहा कि गांव में जैसे ही उल्टी दस्त की शिकायत होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों का घर सर्वे कर लोगों को दवाई महिया करवाया जा रहा है, टीम के द्वारा सिविल लगाकर उपचार किया जा रहा है, आज 6 नए मरीज मिले हैं, सभी लोगों को गरम खाना और पानी गर्म कर कर पीने को कहा गया है।

@dmin 17/05/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article एचएससीएल कार्यालय में फन फैलाए बैठे कोबरा से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 3564552312

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright MOJO36 2026 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?